क्या आप भी इंटरनेट पर NGO से जुडी जानकारी सर्च कर रहे हैl NGO Full Form in Hindi NGO क्या होता है NGO का क्या काम होता है तथा NGO कैसे शुरू करे से सम्बधित जानकारी अगर आप भी ढूंढ रहे है तो आप बिलकुल सही जगह आये है हमारे ब्लॉग Delhiinside.in में आपका स्वागत है यहाँ आपको NGO Full Form से जुडी जानकारी के साथ साथ आपके अन्य सवालो के जवाब भी मिल जायेंगे बस आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना है
दुनिया ने कितने ऐसे कितने लोग है जो उत्पीड़न का शिकार हो जाते है कई बच्चे अनाथ होते है तो कितने लोग अपने बूढ़े माता पिता को घर से बाहर कर देते है तो कही तलाक या विधवा होने के कारण महिलाएं बेसहारा हो जाती है और कई बार महिलाएं रेप या एसिड अटैक का शिकार हो जाती है ऐसी स्थिति में जब इन्हें कोई नही अपनाता तो इनके पास एक मात्र सहारा NGO होता है तो क्या आप जानते है की NGO क्या है और केसे काम करता है तो आइए आज के इस लेख में विस्तार पूर्वक NGO के बारे में जानते है
यह भी पढ़े : Gym Full Form in Hindi l कितने वर्ष के बाद जिम करना चाहिए
NGO क्या होता है
NGO का मतलब होता है Non Governmental Organization यानी गैर सरकारी संगठन जैसा की हम नाम से ही पता चलता है की NGO सरकारी नही होते बल्कि गैर सरकारी होते है मतलब NGO प्राइवेट संस्थान होती है जो समाज कल्याण का काम करती है NGO से अनेकों तरह से समाज को सेवा की जाती है जैसे – गरीबों को रहने की जगह देना,खाना देना, शिक्षा प्रदान करना स्वास्थ्य का ध्यान रखना और पर्यावरण में पहल करना महिलाओ की सुरक्षा करना जैसे बहुत से कार्य NGO करती है क्योंकि NGO गैर सरकारी काम होता है तो कार्य में सरकार का कोई भी योगदान नहीं होता
NGO Full Form
NGO का फुल फॉर्म : Non Governmental Organization होता है जिसे हिंदी भाषा में गैर सरकारी संगठन कहा जाता है
N | Non |
G | Governmental |
O | Organization |
Non | गैर |
Governmental | सरकारी |
Organization | संगठन |
यह भी पढ़े : Asha Full Form in hindi : आशा का पूरा नाम क्या है
NGO के क्या काम होते है
एनजीओ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से कई कार्य करती है जेसे- गरीबों को खाना उपलब्ध कराना, अच्छी शिक्षा देना,महिलाओ को आवास और श्रम प्रदान करना, पेड़ पौधे लगाना, जल संरक्षण के लिए कार्य करना , प्रदूषण को रोकने के लिए कदम उठाना, आदिवासियों की समस्या के लिए लड़ना, गरीब बीमारियों से जूझ रहे लोगो के लिए काम करना वृद्ध और अनाथ बच्चों को सहारा देना ये सभी कार्य NGO करती है
NGO काम केसे करता है
NGO अनेक प्रकार से समाज कल्याण के लिए कार्य करते है आपने कई बार सुना होगा की एसिड सर्वाइवर को एनजीओ में रखा जाता है और उन्हें वहा रोजगार दिलाया जाता है कुछ NGO जगह-जगह जाकर लोगो की मदद करती है तो कुछ NGO बूढ़े और वृद्ध लोगो को सहारा देती है आपको पता दे की NGO रजिस्टर भी कराया जाता है तथा बिना रजिस्टर कराया भी आप समाज सेवा कर सकते है। NGO रजिस्टर करवाने से समाज कल्याण में कर रहे कम के लिए सरकार द्वारा कुछ आर्थिक मदद मिल जाती है जबकि नॉन रजिस्टर NGO में खुद से काम किया जाता है
आज के समय में इंडिया में लगभग 3.8 मिलियन रजिस्टर एनजीओ है भारत के सभी NGO सेंट्रल सोसाइटी एक्ट के अंदर काम करते है लेकिन सिर्फ राजस्थान राज्य में NGO के लिए राजस्थान सोसाइटी एक्ट बनाया गया है
यह भी पढ़े : Asha Full Form in hindi : आशा का पूरा नाम क्या है
NGO का उद्देश्य क्या होता है
- NGO का उद्देश्य समाज कल्याण से जुड़े हुए कार्य करना NGO का काम होता है जैसे-
- लोगो की मदद करना
- गरीब अनाथ बच्चों को शिक्षा प्रदान करना
- रहने तथा खाने की सुविधा उपलब्ध कराना
- वृद्ध लोगो की मदद करना
यह भी पढ़े : Deo full form in hindi : डीइओ किसे कहते है
NGO केसे ज्वाइन करे
अगर आप लोगो की मदद करना चाहते है समाजकल्याण में हिस्सा लेना चाहते है तो आप NGO ज्वाइन कर सकते है। तो आइए जानते है NGO केसे ज्वाइन करे
NGO आप दो तरह से ज्वाइन कर सकते है
1). आप किसी NGO का मेम्बर बन कर NGO ज्वाइन कर सकते है
2). आप खुद का NGO खोल सकते है
NGO केसे शुरू करे
अगर आप अपना NGO शुरू करना चाहते है तो आपको कुछ जरूरी बातो की जानकारी होनी चाहिए NGO शुरू करने से पहले आपको यह समझना होगा की आप देश की किस मूल समस्या के लिए काम करना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपना Mission,Vision And Objective बना ले और उसके बाद अपने साथ कुछ ऐसे लोगो का समूह तैयार करे जो समाज में परिवर्तन लाना चाहते है उसके पश्चात आप अपने NGO को रजिस्टर कराए रजिस्ट्रेशन के दौरान आप अपने समूह में लोगो के पदो का चुनाव कर सकते है जैसे – अध्यक्ष,सचिव,सलाहकार,सदस्य आदि।
ध्यान रहे एनजीओ का गठन करने के लिए कुछ ऐसे लोगो का समूह तैयार करे जो वाकई में समाज सेवा करना चाहते हो और जिम्मेदार भी हो।
NGO एक व्यक्ति चला सकता है
NGO को एक व्यक्ति नही चला सकता NGO को चलाने के लिए 7 या उससे अधिक व्यक्तियों की आवश्यकता पड़ती है तथा यह खुद को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नही बल्कि दूसरो को लाभ पहुंचाने के मकसद से किया जाता है समाज सेवियों का जो समूह होता है वो सामाजिक सुखार के लिए काम करता है NGO चलाने वाला समूह किसी भी तरह से समाज सेवा कर सकता है
यह भी पढ़े : मैथ्स का फुल फॉर्म क्या है : Maths Ka Full Form Kya Hai
NGO के लिए जरूरी दस्तावेज
किसी भी आर्गेनाइजेशन को रजिस्टर करवाने के लिए आपको हमेशा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। ठीक उसी तरह NGO को रजिस्टर करवाने के लिए आपको ये जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
- Trust deed/ Memorandum of Association
- Rules and Regulation/Memorandum
- Article of Association Regulation
- Affidavit From President
- I’d Proof (Aadhar Card / Voter ID)
- Residence Proof
- Residence office address Proof
- Separate Bank Account
यह भी पढ़े : RTPCR Full Form l आरटीपीसीआर का फुल फॉर्म क्या है
NGO केसे रजिस्टर करे
हमारे देश में NGO शुरू करने के लिए 3 महत्वपूर्ण एक्ट बनाए गए है आप इन तीनो में से किसी एक एक्ट के द्वारा अपने NGO का रजिस्ट्रेशन कर सकते है
- Trust Act
- Society Act
- Company Act
Trust Act :-हर राज्य के अलग अलग नियम होते है और उन नियमों के अन्तर्गत एनजीओ रजिस्टर करवाने के लिए अपने पास 2 ट्रस्टी होने चाहिए उसके बाद आपको चैरिटी कॉमिस्टर या रजिस्टार के ऑफिस में रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करना होगा इस एक्ट के अंतर्ग्रत NGO रजिस्टर करवाने के लिए आपको डीड डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है
Society Act :-ये एक्ट अधिकतर महाराष्ट्र राज्य में इस्तेमाल किया जाता है इस एक्ट के तहत NGO ट्रस्ट्री के तौर पर रजिस्टर किया जाता है इसके लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है
1.Memorandum of Association
2.Rules and Regulation
और इसके साथ ही आपको एनजीओ के लिए 7 सदस्यों की भी आवश्यकता पढ़ती है
Company Act : –कंपनी एक्ट के लिए आपको इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
1.Memorandum & Article of Association
2.Regulation Documents
इस डॉक्यूमेंट के लिए कोई भी स्टांप पेपर की आवश्यकता नहीं पड़ती साथ ही आपको इस एक्ट के लिए 3 सदस्यों की आवश्यकता पड़ेगी। तो इन एक्ट के अंतर्ग्रत आप अपने NGO का रजिस्ट्रेशन करवा सकतें है
भारत में ऐसे कई सारे NGO’s है जिन्हे आप अपना रोल मॉडल बना कर आगे बढ़ सकते है जैसे :-
- Smile Foundation
- Nanhi Kali
- Give india Foundation
- Goonj
- Helpage India
- Being Human
- Child Rights and you (Cry)
- Sammaan Foundation
- Sargam Sanstha
सोसाइटी और ट्रस्ट में क्या अंतर है
NGO में दो चीजे बहुत ही मतवपूर्ण होती है 1.सोसाइटी 2.ट्रस्ट बहुत सारे लोग सोसाइटी और ट्रस्ट को एक ही समझते है लेकिन सोसाइटी और ट्रस्ट एक समझना गलत क्योंकि दोनो ही अलग होते है आइए जानते है सोसाइटी और ट्रस्ट में क्या अंतर है
सोसाइटी और ट्रस्ट एक गैर सरकारी संगठन होता है यानी इसमें सरकार का कोई भी हाथ नही होता है सोसाइटी और ट्रस्ट के तहत ऐसे बहुत से काम किए जाते है जो समाज की भलाई के लिए होते है और इसमें एजुकेशन को भी बढ़ावा दिया जाता है सोसाइटी और ट्रस्ट का क्या मोटिव होता है ये रजिस्ट्रेशन के दौरान ही लिख के दिया जाता है जितने भी स्कूल कॉलेज या इंस्टीट्यूट होते है ये किसी न किसी सोसाइटी या ट्रस्ट के द्वारा ही चलाया जाता है तो आइए जानते है की क्या अंतर होता है सोसाइटी और ट्रस्ट में।
सोसाइटी (Society) | ट्रस्ट (Trust) |
सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है | इंडियन ट्रस्ट एक्ट 1882 के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है |
ब्लैड रिलेशन अलाउड नही होता है | ब्लैड रिलेशन अलाउड होता है |
सोसाइटी में लगभग 7 लोगो की जरूरत पड़ती है | ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए कम से कम 2 लोग तथा ज्यादा से ज्यादा 5 लोगो की आवश्यकता पड़ती है |
दस्तावेज – GPA बिजली बिल,आधार कार्ड, पैन कार्ड, और जितने भी मेंबर है उनके आधार कार्ड | बिजली बिल,आधार कार्ड ,2 फोटो, जितने भी मेंबर है उनके आधार कार्ड |
हर वर्ष Renew करवाना पड़ता है | हर साल Renew करवाने के कोई जरूरत नही है |
यह भी पढ़े : आईजी को क्या कहा जाता है? l IG Full Form in Hindi
NGO को फंड केसे मिलता है
NGO के लिए फंडिंग केसे एकत्रित करे क्योंकि जब भी कोई बड़े लेवल पर काम करता है तो उसे अधिक पेसो की आवश्यकता पड़ती है ऐसे में आप इन बातो का पालन करे।
- आप अपनी NGO के नाम से वेबसाइट बनाए जिसमे NGO से जुड़ी जानकारी लोगो से साझा करे और वेबसाइट पर आप एक डोनेशन अकाउंट भी create करे जिससे कोई भी व्यक्ति आपको सीखा डोनेट कर सके
- इसके अलावा आप चोटी मोटी एक्टिविटी या प्रोग्राम करवा सकते है जिसमे ज्यादा से ज्यादा लोग इक्कठा हो और आपके NGO के बारे में जाने आप इस प्रोग्राम में बड़े सामाजिक कार्यकर्ता या अभिनेता को बुला सकते है
- अगर आपका NGO रजिस्टर है तो आपको सरकार से भी फंडिंग मिल सकती है
- सरकार के अलावा आप बड़ी बड़ी कंपनियों से भी संपर्क कर सकते है
तो इस प्रकार NGO को फंडिंग मिलती है
निष्कर्ष
आज आपने सीखा NGO Full Form in Hindi NGO क्या होता है NGO का क्या काम होता है तथा NGO कैसे शुरू करे ये सभी जानकारी पूर्ण रूप से हमने आपके साथ साझा किया उम्मीद है आपको NGO Full Form जानकारी पसंद आयी होती अगर आपको यह जानकरी पसंद आयी है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे और अगर कोई सवाल हो तो कमेंट कर सकते है हम जल्द से जल्द आपके सवाल का जवाब देंगे